👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ में सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तीन फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे. समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग ने उचित कदम उठाए.
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 निवासी बाबूराम लाइट प्रकाश से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे जबकि वार्ड 4 निवासी शेखर चौधरी लाइट प्रकाश की समस्या लेकर नगर पंचायत पहुंचे. वहीं वार्ड नंबर 5 में नाली की साफ-सफाई और फागिंग को लेकर अनीस नगर पंचायत पहुंचे और अधिकारियों से साफ-सफाई के लिए कदम उठाने की मांग की.






















