
👁 27 views Views
आनंद विहार में मकान में निकला काला कोबरा, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के आनंद विहार में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब वीसी के मकान में एक काला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी गई।
मकान में काला कोबरा निकलने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















