बाल संस्कार शिविर का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ परिवर्तन के तत्वावधान में यहां देवलोक कॉलोनी में एक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संयोजन बीना वर्मा ने किया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि बाल संस्कार शिविर दो जून से आठ जून तक चलेगा और इसमें ढोलक,मेहदी,सिलाई,डांस मेक अप, कुकिंग, सिंगिंगआदि का कार्य बच्चों को निशुल्क सिखाया जाएगा।
सचिव एडवोकेट शिल्पी गर्ग ने कहा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कार्य सिखाए जा रहे हैं।इन कार्यों से बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि बालिकाओंके उत्थान से उनका बहुमुखी विकास होगा। उनको स्वावलंबी बनाना अति आवश्यक है।
महिला संयोजिका बीना गर्ग ने कहा इस तरह के आयोजन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अति आवश्यक हैं।
कार्यक्रम संयोजक बीना वर्मा ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है।अगर हम ऑल राउंडर हैं तो ही हम सरवाइव कर सकते हैं
इस अवसर पर बबिता सिंह,पूनम गुप्ता,एडवोकेट ज्योति सिंह,विनीता चौधरी,ममता अग्रवाल,कविता गुप्ता, डा स्वाति गर्ग गुंजन वर्मा,उपस्थित थे
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























