नरेंद्र मोदी ही बनेंगे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रविवार को हापुड़ में कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं व केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भाजपा के मतदाताओं ने वोट दिया है। भाजपा नेता विनीत शारदा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लोकसभा की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नबावजादे और कांग्रेस के साहबजादे की जमानतें जब्त होगी। भाजपा नेता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























