
ट्रक में बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है जो कि अपने साथी अरुण निवासी जमालपुर गुलावठी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस गाजियाबाद लौट रहा था। जैसे ही दोनों रजवाहे के पास पहुंचे तभी मसूरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अरुण घायल हो गया जबकि करन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























