
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ थाना हापुड़ देहात पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित नदीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे आशियाना अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। जहां वह भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। महिला ने बताया उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी और उसका पति आटो चलाता है। नदीम पिछले छह महीनों से उसके घर आता-जाता था। उसने महिला को काफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना का वीडियो भी बनाया और अपने दोस्त फैजान को दिखाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























