
👁 31 views Views
पिलखुवा: घर में घुसी ढाई फीट लंबी चंदनगो को पकड़ा
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला चमनपुरी में एक मकान में चंदनगो निकलने से हड़कंप मच गया। करीब ढाई फीट लंबी चंदनगो को देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चंदनगो का रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला बुधवार का है जब एक चंदनगो अचानक घर में घुस गई। मोहल्ले में घुसी चंदनगो को देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने टीम को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिर चंदनगो को पकड़ लिया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हो गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























