
पिलखुवा: मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और परिजनों को सांत्वना दी।
जनपद हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा में 52 वर्षीय अशफाक अपने बेटे कासिम के साथ घर में सो रहा था। गुरुवार की तड़के मकान की छत अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे में अशफाक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा 17 वर्षीय कासिम घायल हो गया। मृतक के दोनों पुत्र कासिम व 18 वर्षीय नाजिम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अशफाक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने परिजनों का हाल जाना।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























