👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 3200 की नकदी और अवैध असलहा बरामद किया है।
पिलखुवा पुलिस डूहरी पेट्रोल पंप के पास चैकिंग कर रही थी। तभी उसने रॉबिन उर्फ अंकुर पुत्र जगबीर सिंह निवासी गांव कस्तला कास्माबाद पिलखुवा को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने मामले से जुड़े 3200 रुपए नकद, एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























