
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोसाइटी ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, बांटे फल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश व नगर पालिका परिषद हापुड के संयुक्त तत्वाधान मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट हापुड पर वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण मनोज बाल्मीकि, जिला महामंत्री श्यामेंदर त्यागी, सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, चीफ सैनेटरी फूड इंस्पेक्टर आबेश कुमार के द्वारा किया गया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान वृक्षारोपण के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन के अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोती कॉलोनी हापुड में श्यामेंद्र त्यागी, दानिश कुरेशी, शुभम राठौड़ आदि के द्वारा मरीजो को फलों का वितरण किया गया।
सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर वृक्षारोपण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फलों आदि का वितरण किया गया और मुख्यमंत्री की लंबी आयु की प्रार्थना की गई। इस मौके पर डीपीएम एसबीएम अमित निम्बेस्कर, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, सुमित मलिक,सफाई निरीक्षक विजयपाल सिह, अजयशील, चिकित्सा अधीक्षक डा शुभम राठौड़, डॉ तुषार मावी, मोहम्मद अहमद, गौरव कुमार, शमा, राशिद अली, मो आरिफ त्यागी, रहीसूद्दीन सैफी,अरशद, सुदेश कुमार, गफ्फार सलमानी, सतीश आदि उपस्थित रहे.
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























