
हापुड़: लूट में इस्तेमाल बाइक रामपुर की निकली, जांच जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर में रहने वाले नरेंद्र अग्रवाल लालू के यहां 1 जून को हुई 2 करोड़ से अधिक की लूट के मामले में इस्तेमाल एक बाइक रामपुर की निकली। बताया जा रहा है कि रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज है। मामले की जांच के लिए हापुड़ पुलिस और SOG की टीम रामपुर भी पहुंची।
ज्ञात हो कि 1 जून की रात चार हथियारबंद बदमाशों ने टिंबर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास में जबरन घुसकर चौकीदारों को बंधक बनाकर सवा किलो सोना और 15 लाख की नकदी, अन्य कीमत सामान लूट लिया था। इस लूट से व्यापारियों में दहशत की स्थिति है। वहीं बदमाश भागते समय व्यापारी की एक बाइक लेकर फरार हुए थे। एक अन्य बाइक बदमाश लेकर आए थे जो रामपुर की बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























