
हापुड के होटल व रेस्टोरेंट सुरक्षा मानक पर खरे नहीं
हापुड सीमन (ehapurnews.com):महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ महोदय के आदेशानुसार लागू स्कीम नं-05 के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा जनपद के संचालित विभिन्न होटेलों,रेस्तरां क्लब आदि में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ में प्रकाश रीजेंसी होटल दिल्ली रोड, श्री राम प्लाजा स्थित पैराडाइज होटल तथा पिलखुवा में Hotel blue moon, Hotel light and night, Hotel sunrise, Monu veg grill, Cake by super bakers, A-one restaurant, yellow bowl cafe तथा गढ़मुक्तेश्वर में होटल स्काईलार्क, कन्हा श्याम ढाबा बदरखा आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया तथा जिन भवनों में अग्निशमन मानक पूरे नहीं है उनको नोटिस निर्गत कर निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया जायेगा यदि मानक पूरे नहीं किए जाएंगे तो वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी I और नजदीकी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























