तम्बाकू निषेध दिवस पर मादक पदार्थो का सेवन न करने की खाई कसम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला स्वास्थ्य समिति हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार को हापुड़ में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। यह आयोजन हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण के तहत किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू व तम्बाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने तथा अन्य को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने के लिए जागरुक करने व इसके इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने की शपथ ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.महेश चंद, डा.आशीष कुमार, डा. अशरफ अली, डा.शशांक, डा.अभिषेक, चीफ फार्मेसिस्ट अनुज त्यागी, नीरज सैनी, जोनी, अनस भारती आदि ने एक बैनर पर हस्तारक्षर कर तम्बाकू व उसके उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे रोगियों व उनके तिमारदारों ने भी मादक पदार्थों का सेवन न करने की कसम खाई।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























