👁 1 views Views
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के निर्माण कार्य को देख वीसी हुए नाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए के उपाध्यक्ष ने गुरुवार को प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रहीं प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार तथा निजी विकासकर्ता द्वारा विकसित की जा रही ग्राम खेड़ा, पिलखुवा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना दिया ग्रीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं संबंधित अभियंतागण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश उपाध्यक्ष द्वारा प्रदान किये गये-
- प्रधानमंत्री आवास योजना हिण्डालपुर निर्माण/विकास कार्य की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई तथा निर्देश प्रदान किये गये कि निर्माण कार्य को समयशीलता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। आन्तरिक विकास कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता को समाप्त होते ही अविलम्ब प्रारम्भ करायी जाये।
- प्रधानमंत्री आवास योजना दिया ग्रीन, ग्राम खेड़ा कार्य स्थल पर निर्माण कार्य बन्द पाया गया, जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निजी विकासकर्ता को नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना आनन्द विहार योजना में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पायी गयी। उपाध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री अवास योजना आनन्द विहार में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























