हापुड़, सीमनअशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब गालंद से पहुंची एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। सूचना मिलने पर महिला पुलिस पहुंची जिसने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब पिलखुवा के गांव गालंद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला घरेलू विवाद के कारण महिला थाने जा रही थी लेकिन वह पालिका परिषद के परिसर में लगे वाटर कूलर पर रुकी और जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। वहीं महिला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























