हापुड़ के सुनार की पुलिस को तलाश, बदमाशों से खरीदे थे चोरी के जेवर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद सम्भल के थाना केला देवी पुलिस हापुड़ के एक सुनार की तलाश में है, जिसने हापुड़ के बदमाशों से चोरी के जेवर खरीदे थे। थाना केलादेवी पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कैलादेवी थानाक्षेत्र के रोरादीप गांव निवासी एएनएम लक्ष्मी यादव के रजपुरा सीएचसी स्थित सरकारी आवास में 17 मई को चोरों ने द्विनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को एसपी अनुकृति शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अलीजान निवासी मजीदपुरा गली नंबर-5 थाना हापुड़ हाल निवासी मोहल्ला लडपुरा आदर्शनगर वार्ड नंबर- 8 कस्बा गढ़मुक्तेश्वर और नईम उर्फ सोनू निवासी गौजी सलाई थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ हाल निवासी मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर- 9 हापुड़नगर जनपद हापुड़ को गंगा नदी अनूपशहर पुल के पास से पकड़ लिया।
पुलिस ने हापुड़ के बदमाशों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, जेवर व नकदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि चोरी के कुछ जेवर उन्होंने हापुड़ के एक सुनार को बेचे थे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























