
अंबेडकर जयंती पर टिकट के दावेदारों ने विज्ञापन पटों से पाटा हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा 2027 के चुनाव में उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार को डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर मेरठ तिराहे को विज्ञापन पाटों से पाट दिया और यह विज्ञापन पट 40-50 फुट ऊंचे तक लगाए गए हैं। मेरठ तिराहे को जोड़ने वाले तीनों मार्ग विज्ञापन पटों से अटे पड़े हैं और तिराहे पर बने हुए सार्वजनिक शौचालय को भी नहीं छोड़ा गया है। विज्ञापन पटों में ही सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से ओझल हो गया है। यह विज्ञापन पट वाहन चालक का ध्यान भटका का सड़क हादसे का न्योता दे रहे हैं।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा के टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है और भाजपा से सबसे अधिक दावेदार हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश पाने के लिए लालायित टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के नाम से विज्ञापन पट लगवाए हैं। विज्ञापन पटों पर निगाह मारने से एक बात तो साफ दिखाई दे रही है की इच्छुक दावेदार प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं। यदि गत चुनावों का विश्लेषण करें तो लगता है कि हापुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा व बसपा में सीधी टक्कर होगी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























