
सपा के भूतपूर्व विधायक सडक हादसे में मारे गये लोगो के परिवार में पहुंचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की देर रात्रि को बारात बस व एक ट्रक में हुई भिड़ंत के परिणाम स्वरूप 6 बारातियों की हुए दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर पर धौलाना विधान सभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी ने पीड़ित परिवारो मे पहुंच कर घटना पर दुखद व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।
असलम चौधरी (पूर्व विधायक, धौलाना विधानसभा एवं प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी), अपनी विधानसभा में हुए इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि मृतकों के परिजनों को ₹50-50 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाए तथा सभी घायलों के निःशुल्क एवं बेहतर इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























