
शनि देव भगवान को छप्पन भोग लगाया, मुस्लिम भाईयों ने भी लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित नगर पंचायत छावनी डिपो रोड पर स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शनि देव भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शनिदेव महाराज के दर्शन किए।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी द्वारा शनि देव बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद विशाल भंडारे और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ सेवा और व्यवस्था में जुटे नजर आए।
बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग 13 वर्षों से लगातार हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी शनि देव कमेटी के सदस्यों द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस मौके पर वीरेंद्र, मोनू, सुमित, श्रीकांत, ध्रुव, टिंकू, कुक्कू ठाकुर, नीरज, डॉ. निक्की, पूर्व सभासद सीब्बू, रामगोपाल जी, नवीन, मोशीन, विनोद पहाड़ी, अयूब, अवनीश, क्रिस, पूर्व अध्यक्ष जगवीर सिंह गुर्जर, हरेंद्र चौधरी और इमरान आदिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























