
धौलाना में दो पक्षों में पथराव, कई लोग घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान माहौल इतना गर्मा गया कि जमकर पथराव हुआ। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जिसने हालातों को संभाला। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है जो मामले की जांच में जुट गया है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
मामला शनिवार का है जब थाना धौलाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रैली निकाली जा रही थी। इसी बीच दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और इस दौरान जमकर पथराव हुआ। सड़क पर ही पत्थर बिछ गए जिसकी वजह से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जो मामले की जांच कर है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























