हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब आयुष्मान कार्ड के पात्रों को जल्द ही फोन आएगा जिसके बाद वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि “आयुष्मान आपके द्वार” के तहत शहरी क्षेत्र में जगह-जगह आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। बाबूगढ़, हापुड़, गढ़, पिलखुवा में लाभार्थियों को कॉल कर आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के लिए बताया जाएगा। इसी के साथ सीएमओ ने स्पष्ट किया कि 6 या उससे अधिक डिजिटल वाले राशन कार्ड या ऐसे राशन कार्ड जिनमें सभी 60 वर्ष की आयु से अधिक के हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में अभियान को गति देने के लिए शहर की सभी सीएचसी, पीएचसी आदि स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295






















