जनपद की सड़कों पर बदमाश नजर न आए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानेन्जय सिंह ने थाना प्रभारियों से कहा कि बदमाश के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाए और गुंडों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर जेल भेजा जाए।जनपद की सड़कों पर बदमाश नजर न आए। पुलिस अधीक्षक बुधवार की रात हापुड पुलिस लाइन के सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,थानाप्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में बोल रहे थे।उन्होंने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व कानून व्यवस्था व हिस्ट्रीशीटरों,टॉप-10,जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं वांछित व इनामी बदमाशों तथा वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का पूर्ण निष्पक्षता व पारदर्शीता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।अपराध मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर भी उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























