दरंदिगी की शिकार कोलकाता की प्रशिक्षु महिला चिकित्सक को लायनेड ने दी श्रध्दांजलि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में लायनेड ने कोलकाता के हॉस्पिटल में कार्यरत एक डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना पर रोष व्यक्त किया और कैंडल प्रज्ज्वलित करके दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
संस्था की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि दुराचारियों का कोई धर्म नहीं होता।इनकी कोई जाति या कोई मजहब नहीं होता।ये लोग मानवता पर कलंक हैं ।ऐसे क्रूर वहशी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
सचिव शालू ने कहा कि दरिंदों ने
मानवता को शर्मसार करके रख दिया।
वरिष्ठ अधिकारी सिमरन गोयल एवं पारुल जिंदल ने कहा कि ऐसी घटना को सुनकर दिल दहल जाता है।
आरोपियों के खिलाफ यदि कड़ी कार्यवाही न की गई उनके खिलाफ यदि कड़े फैसले नही लिए गए तो इन जालिमों को दुराचार करने को बल मिलेगा।इस अवसर पर ज्योति,जागृति,शिल्पा,सुनीता शर्मा,मिली अग्रवाल,रीमा, श्रुति,शालू,पारुल, सिमरन,रेखा सिंह,ममता,ज्योति उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























