
हापुड़ में भाकियू देशहित ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन देशहित की ओर से हापुड़ में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। फ्री गंज रोड से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से निकली जिसमें बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ किसान शामिल हुए। यात्रा के दौरान किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान भाकियू देशहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















