हापुड़ में पैठ का स्थान बदलने पर नहीं हुआ निर्णय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार (पैठ) को गोल मार्किट-कोठी गेट इलाके में फिर से स्थानांतरित करने को लेकर सोमवार को बुलाई गई कमेटी व पथ विक्रेताओं की बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई और बैठक से सदस्यगण उठ कर चले गए।
बता दें कि नगर पालिका हापुड़ में जब भाजपा की सरकार थी तो उस समय पैठक को रामलीला मैदान में भेजा गया था। अब पालिका में बसपा की सरकार है। बसपा चेयरमैन ने गत बोर्ड बैठक में पैठ के लिए रामलीला मैदान से कोठी गेट पर स्थानांतरण प्रस्ताव रखा जिसका भाजपाइयों ने विरोध किया था। नगर पालिका ने अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक 19 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में एसडीएम, सीओ, सभासद, समाज सेवियों तथा पैठ विक्रेताओं को शामिल किया गया।
सोमवार को समिति की बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई। पैठ को फिर से कोठी गेट पर लाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ के प्रयासों के विरोध में सामाजिक व व्यापारिक संगठन लाभबंद होने लगे है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद ने पैठ स्थानांतरण को अवैधनिक बताया है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497

























