👁 1 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के जंगल में राहगीरों को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फॉरेस्ट रेंजर गढ़ करण सिंह ने बताया कि मोर की मौत प्रथमदृष्टया हाई टेंशन लाइन से होना लग रहा है। मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद मोर का ब्रजघाट में वन नर्सरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























