हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव की छात्रा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई जिसके बाद परिजनों ने छात्रा को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि छात्रा हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती है। 21 अगस्त को वह कॉलेज गई थी लेकिन देर शाम वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि देहात क्षेत्र के ततारपुर का अमित पाल ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























