
राष्ट्रीय लोकदल की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर के. सी. त्यागी का हापुड़ में हुआ अभिनंदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के. सी. त्यागी को पार्टी की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर हापुड़ जनपद में हर्ष का वातावरण रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर के. सी. त्यागी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके नेतृत्व में पार्टी के और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि के. सी. त्यागी का लंबे समय का राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा संसदीय विषयों पर उनकी गहरी पकड़ राष्ट्रीय लोकदल को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह किल्होड़ा वाले, जिला पंचायत सदस्य विकास चौधरी, पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश सचिव आकिल खान, युवा राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जितेंद्र कूकू, संजीव भरना सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने के. सी. त्यागी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने का विश्वास व्यक्त किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























