
पति-पत्नी की सफल काउंसलिंग कर उन्हें मधुर रिश्ते की माला में पिरोया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अलग हुए पति-पत्नी को एक करने में हापुड़ के कप्तान द्वारा गठित परिवार परामर्श समिति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भिन्न-भिन्न बातों को लेकर पति-पत्नी में हुए मतभेदों को दूर करने का प्रयास कर उन्हें एक मधुर रिश्ते की डोर में पिरो रही है। इसी क्रम में मंगलवार को समिति द्वारा दो जोड़ों को समझाकर उन्हें एक किया और सफल काउंसलिंग कर दोनों परिवारों को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श समिति की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।
परिवार परामर्श समिति के काउंसलर्स के द्वारा परिवारों के बीच के झगड़ों का निपटारा किया जा रहा है। दोनों परिवारों को बहुत ही अच्छी तरह से समझाया जाता है और काउंसलिंग के द्वारा उन्हें अपने परिवार को अच्छी तरह से खुशहाल रखने की हिदायत दी जाती है। काउंसलर्स और महिला प्रभारी बबीता शर्मा और पुलिस विभाग से ही आकांक्षा तोमर का बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग काउंसलिंग के दौरान रहता है। सभी काउंसलर्स की कोशिश यही रहती है कि परिवारों के आपसी रिश्ते आपसी संबंध मधुर बने रहे। लड़ाई झगड़ा ना हो क्योंकि सबसे ज्यादा असर उनके बच्चों पर भी पड़ता है। मंगलवार को दो परिवारों के झगड़े का निपटारा कराया गया। दोनों परिवारों को सभी काउंसलर्स जयवीर सिंह, मुशर्रफ चौधरी, अनीता चौधरी और अलका नीम ने शुभकामनाएं दी।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























