
शहीद स्मारक की दुर्दशा देखकर सांसद हुए दुखी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): स्वाधीनता संग्राम के दौरान शहीद हुए हापुड़ के चार बलिदानिंयों की स्मृति में स्थापित शहीद स्मारक स्थल की दुर्दशा व अतिक्रमण को देखकर हापुड़- मेरठ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल दुखी हो उठे। यह शहीद स्मारक हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित है। सांसद ने मौके पर उपस्थित नागरिकों को आश्वासन दिया कि वह शहीद स्मारक को कब्जा मुक्त कराकर भव्य व आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
सांसद अरुण गोविल अपने प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली के साथ सोमवार की अपराह्न हापुड़ के शहीद स्मारक पर पहुंचे। शहीद स्मारक की एक दीवार पर अंकित चार शहीदों के नाम को अतिक्रमणकारियों ने तिरपाल से ढका हुआ था जिसे हटाया गया। नागरिकों ने गोल मार्किट में अतरपुरा चोपला पर जल भराव से होने वाली परेशानी व नुकसान से अवगत कराया। सांसद ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।
बता दे की स्वाधीनता संग्राम के दौरान शहीद हुए हापुड़ के चार बलिदानियों की स्मृति में अतरपुरा चोपला पर शहीद स्मारक बना है जिसके भवन के एक भाग पर पुलिस का कब्जा है तो दूसरी ओर कब्जेधारियों ने भवन की दीवारों तक को नहीं छोड़ा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















