
सीएचसी में दो हजार से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी के पश्चात सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचे। बताया जा रहा है कि 1000 नए पर्चे बने जबकि 1000 पुराने पर्चे लेकर मरीज अस्पताल पहुंचे जिन्होंने अपना उपचार कराया।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का काफी दबाव रहता है। यहां सोमवार को करीब 2,000 मरीज अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार, जुखाम, नजला आदि बीमारी से ग्रसित पाए गए। ऐसे में फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने सभी को सलाह दी कि ठंडा पानी से बचे, कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन न करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















