
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद व टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल 22 जनवरी यानी बुधवार को हापुड़ में घर-घर रामायण वितरण की मुहिम शुरू करेंगे। अयोध्या में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर रामायण वितरण की मुहिम हापुड़ से शुरू होगी। हालांकि इससे पहले 11 जनवरी को सांसद ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्नी लेखा के साथ भगवान श्री राम को रामायण की प्रति भेंट कर अभियान की शुरुआत की थी। अब 22 को हापुड़ तथा 23 को किठोर विधानसभा क्षेत्र के किसी एक-एक गांव से मुहिम का आगाज किया जाएगा।
इस अभियान के तहत देश भर में 11 लाख रामायण की प्रतियाँ 5 वर्षों में वितरित करने के लक्ष्य को तय किया गया है पांच गांव का एक क्लस्टर बनाकर रामायण की प्रतियां वितरित की जाएगी।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867























