
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं महिला की मौत से पहले बच्चे के भी मौत हो चुकी है। जच्चा-बच्चा की मौत से परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय ज्योति पत्नी गौरव निवासी धौलाना गर्भवती थी। बच्चे में धड़कन ना होने के कारण उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है। वही महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सोमवार को अस्पताल में जमकर हंगामा किया। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची जो छानबीन कर रही है।
99 मिनी मॉल से खरीदें हर माल 99/- रूपए में: 8191820867






















