
अपना घर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लीड में आग से बिजली उपकरणों को क्षति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कॉलोनी में रविवार की रात एक ट्रांसफार्मर की लीड में भयंकर आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई और लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरणों एसी, कूलर आदि को क्षति पहुंची है। नागरिकों ने पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
जिला गाजियाबाद सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरिराज सिंह चौधरी ने बताया कि अपना घर कॉलोनी में दिल्ली रोड के पास बिजली घर के फीडर नंबर चार से बिजली सप्लाई होती है। अपना घर कॉलोनी में स्थापित ट्रांसफार्मर की लीड इतनी पुरानी व जर्जर हो चुकी है कि उसमें आग लगती रहती है। रविवार की रात को लगी भयंकर आग ने तो सबको चौंका दिया और घरों में विद्युत उपकरण फूंक गए और अनेक उपकरणों को क्षति पहुंची है। आधी रात के वक्त तो लीड में जोड़ लगाकर लाइट चालू कर दी गई परंतु लीड को नहीं बदल गया है।
नागरिकों की मांग है की लीड को तुरंत बदल जाए ताकि भविष्य के खतरे को टाला जा सके। इस और अधीक्षण अभियंता का ध्यान भी आकर्षित किया है परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























