
👁 140 views Views
हादस में एक बाइक सवार की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब हाफिजपुर क्षेत्र में पड़ाव के पास एक बाइक को आई 20 कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार बादल पुत्र योगेंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी महमदपुर की मौत हो गई जबकि उसका साथी आसिफ घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




















