
होम ट्यूशन देने वाले ट्यूटर पर दो छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव में दो किशोरियों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाले शिक्षक पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का आरोप लगा है। मामले में परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धौलाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग भांजियों को एक ट्यूटर घर पर आकर पढ़ाता था। आरोप है कि आरोपी ने दोनों के साथ अश्लील हरकत की और छेड़छाड़ की। साथ ही फोन में अश्लील वीडियो दिखाई। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को मामले से अवगत कराया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की जिसके बाद पुलिस स्तर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























