
👁 68 views Views
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित परिवहन दफ्तर के पास एक रोडवेज ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के दस्तोई रोड की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र सैनी असौड़ा पैठ पर एक हलवाई की दुकान पर नौकरी करते थे। बुधवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर दुकान से घर लौट रहे थे कि रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी जिस वजह से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और देवेंद्र सैनी घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























