
ई-पंजीकरण के विरोध में सरकार विरोधी नारों से गूंजा तहसील परिसर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई-पंजीकरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में हापुड़ जनपद के तीनों तहसील हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर तथा धौलाना में वकीलों बैनामा लेखन तथा स्टांप विक्रेता और कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्य से विरत रहने के कारण प्रॉपर्टी आदि के बैनामा ठप होने से सरकार को रोजाना भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हड़ताली बैनामा लेखकों ने ई-पंजीकरण व ई रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरकार का लोगों को बेरोजगार करने वाला कदम बताया है और प्रदेश सरकार से निर्णय वापिस लेने की मांग की है।
दस्तावेज लेखक तहसील संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, विजय गौड, मोहित त्यागी, चेतन प्रकाश, नरेश चौधरी, सूरज कुमार आदि ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही स्टांप को ऑनलाइन करके स्टांप विक्रेताओं को बेरोजगार कर चुकी है और अब ई-पंजीकरण, ई रजिस्ट्री प्रक्रिया को लागू करके घर से बेघर करने पर उतारू है। प्रदेश भर में यह हड़ताल 5 जून से जारी है उन्होंने चेतावनी दी है की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























