
बाबूगढ़: सीओ ने किया मार्गों का निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में सीओ अनीता चौहान ने छोटी मस्जिद, अंबेडकर रोड, बड़ी मस्जिद रास्ते का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान से मोहर्रम के बारे में चर्चा की और मोहर्रम रास्ते का भी निरीक्षण किया। रास्ते पर लगे कैमरा भी व्यवस्था देखी जिस रास्ते से मोहर्रम गुजरता है उस रास्ते का भी निरीक्षण किया और दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ अनीता चौहान ने कहा कि अस्त्र-शस्त्रों का मोहर्रम में इस्तेमाल न करें। इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार , मौक पर मौजूद रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























