
चार बच्चों की मां पर 25 साल के युवक के साथ फरार होने का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एक युवक के साथ फरार होने का आरोप लगाया है जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि 15 साल पहले उनकी एक महिला से शादी हुई थी। सोमवार को वह पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि उनकी चार बेटी हैं। जब वह नौकरी कर वापस घर लौटे तो उन्हें परिजनों ने बताया कि घर में रखे जेवर और तीन लाख लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























