
👁 13 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली अंडरपास के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक पिकअप और ऑटो की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ऑटो चालक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला मंगलवार का है जब आगे चल रहे पिकअप से ऑटो की भिड़ंत हो गई। यह हादसा हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली अंडरपास के पास हुआ जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























