
रजवाहे की पटरी टूटने से फसल हुई जलमग्न, किसान चिंतित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में रविवार की रात रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ो बीघा फसल जल मग्न हो गई। हरा चारा, गन्ना, सब्जी और धान की फसल जल मग्न होने से किसान की चिंता की लकीरें गहरी हो गई।
सिंभावली के गांव देवली के रजवाहे से खेतों की सिंचाई की जाती है। सोमवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। राजवाहे की पटरी टूटने के कारण करीब 400 बीघा जमीन में दो फीट से अधिक पानी भर गया। किसान कुंवरपाल, कुशल, मन्नू, बीरसिंह, भूपेंद्र, श्याम सिंह, राजेंद्र, वीरेंद्र, लोकेश, विवेक, राम सिंह, तपेंद्र और मूलचंद की गन्ना, हरा चारा और सब्जी की कच्ची फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों ने बुलडोजर के माध्यम से पटरी की मरम्मत कराई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























