
👁 12 views Views
हापुड़ में छात्रा से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्री गंज रोड पर गुरुवार को एक छात्रा से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा सड़क पर जा रही थी, तभी बदमाश मौका पाकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। अचानक हुई घटना से छात्रा घबरा गई और मौके पर हड़कंप मच गया।
पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















