
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन, अमित कुमार (ehapurnews.com): “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत डॉ0 सोमेन्द्र तोमर मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग उ0प्र0, कविता मीना जिलाधिकारी हापुड़ व कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत कुराना टोल प्लाजा एवं थाना हाफिजपुर परिसर में वृक्षारोपण कर आमजनमानस को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिन्हें वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। सभी ने पौधा लगाने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने पौधा लगाया और सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके रखरखाव की भी अपील की।

























