
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): एस ए इंटरनेशनल स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में रविवार दिनांक 12 जुलाई 2026 आज विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या रुक्मणी चौधरी, सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रुक्मणी चौधरी ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

























