
👁 48 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में अनवरपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। शनिवार की शाम मिली जानकारी के अनुसार मोहित शर्मा नोएडा में नौकरी करता था जो पिलखुवा के अनवरपुर गांव के पास पहुंचा था जो सड़क हादसे में घायल हो गया था। घायल मोहित को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। मोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
























