
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बी.एल. मीणा अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 सरकार, कविता मीना जिलाधिकारी हापुड़ व कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा नवीन पुलिस लाइन हापुड़ में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर आमजनमानस को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। पौधे लगाकर सभी से पौधा लगाने की अपील की और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता पर भी ध्यान देने की अपील की। इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए सभी को प्रेरित किया।
























