
👁 108 views Views
हापुड़ के दवा मार्केट से ली गई दवा मिली अधोमानक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के जवाहर गंज स्थित दवा मार्केट में एक होलसेलर के यहां से जिला औषधि विभाग की टीम ने मोक्सीजॉय-625 एमजी एंटीबायोटिक दवा का नमूना लिया था जिसमें क्लेवुलेनिक एसिड की मात्रा 90% की जगह 66.71% मिली है। संक्रमण को ठीक करने के लिए इस दवा का इस्तेमाल होता है जो जांच में अधोमानक मिला है। साल्ट कम मिलने से इस दवा की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दवाई खाने योग्य तो है लेकिन साल्ट की मात्रा कम होने से मरीज की रिकवरी क्षमता कम हो जाती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























