
बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की सुबह बैठक के दौरान प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। प्रोफेसर की मौत से शोक की लहर है।
गाजियाबाद के कवि नगर निवासी 40 वर्षीय प्रोफेसर शिवकुमार गुप्ता दिसंबर 2023 से सरस्वती मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। गुरुवार की सुबह बैठक के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता देने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन से चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों व परिजनों में शोक की लहर है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























