
👁 26 views Views
दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में शुक्रवार को लोगों ने दरोगा पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की लोगों ने पंचायत कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई। हालांकि मामले में अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस के आधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
मामला शुक्रवार का है जब किसी बात को लेकर लोग प्रदर्शन पर उतर आए। दरोगा पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























